HomeMost Popularजमुनिया बांध में फिर रिसाव, विधायक गौरव सिंह पारधी ने मौके पर...

जमुनिया बांध में फिर रिसाव, विधायक गौरव सिंह पारधी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

जमुनिया बांध में फिर रिसाव, विधायक गौरव सिंह पारधी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

 

कटंगी। जमुनिया बांध से एक अन्य स्थान पर पानी के रिसाव की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई। सूचना मिलते ही विधानसभा सदस्य गौरव सिंह पारधी तत्काल मौके पर पहुंचे और बांध की स्थिति का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

 

मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं कटंगी थाना प्रभारी भी पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं संबंधित अमले से चर्चा करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने रिसाव की स्थिति, जल प्रबंधन तथा सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी ली।

 

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बांध से पानी के रिसाव को लेकर प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम सतर्क है।

 

इसी विषय को लेकर आज शाम 6 बजे बनेरा में पुरानी जल उपभोक्ता समिति एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बांध में हो रहे रिसाव की वर्तमान स्थिति, जल प्रबंधन, सुरक्षा उपायों और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि जनहित और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular