HomeMost Popularधान में लग रही बीमारी से किसानों की चिंता बढ़ी 

धान में लग रही बीमारी से किसानों की चिंता बढ़ी 

धान में लग रही बीमारी से किसानों की चिंता बढ़ी

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

गोरेघाट तिरोड़ी

इन दिनों खेतों में धान का रोपा लगा हुआ है जिसमे लगभग 2 माह हो चुके है जब से धान का रोपा लगा है तब से धान में बीमारी लगातार बढ़ रही है एक बीमारी निकली नहीं की दूसरी बीमारी का प्रकोप तैयार हो जाता है। तिरोड़ी तहसील में लगभग सभी किसानों के खेत में धान की बालिया सफेद हो रही है कंही कही बालियां पीली पढ़ने लगी है। धान में बीमारी से किसानों में चिंता बढ़ने लगी है इसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा इसकी सुध नहीं ली रही है। किसान लगातार तरह तरह की दवाइयां महंगी से महंगी दवाई अपने खेतों में उपयोग कर रहा ताकि बीमारी से निजात मिल सके मगर एक के बाद एक बीमारी धान में लगते जा रही है।

oplus_132114

अभी तक नहीं पहुंचे शासन प्रशासन के अधिकारी

ग्राम गोरेघाट सहित आसपास के समस्त गांव के किसान परेशान है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण कर इन बीमारियों से निजात दिलाने हेतु अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है। किसान कृषि केंद्र जाकर उनके अनुसार दवाई लेता है लेकिन दवाई का असर नहीं के बराबर होता है। अगर धान की फसल बीमारी से बर्बाद हो गई तो धान की बीजाई और उसमें उपयोग की गई दवाई का पैसा निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

किसानों ने की सर्वे करने की मांग

समस्त किसानों ने मांग की है कि कृषि विभाग की टीम गांव गांव पहुंचकर धान की बीमारी का निरक्षण करें और उपयुक्त मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular