HomeMost Popularजियो नेटवर्क से परेशान ग्राम गोरेघाट के ग्रामीण, न इंटरनेट चल रहा...

जियो नेटवर्क से परेशान ग्राम गोरेघाट के ग्रामीण, न इंटरनेट चल रहा न कॉलिंग

जियो नेटवर्क से परेशान ग्राम गोरेघाट के ग्रामीण, न इंटरनेट चल रहा न कॉलिंग

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

गोरेघाट तिरोड़ी

ग्राम गोरेघाट के लोग पिछले कई दिनों से जियो नेटवर्क की खराब सेवा से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो इंटरनेट ठीक से चल रहा है और न ही मोबाइल कॉलिंग सुचारु रूप से हो पा रही है। कॉल बार-बार कट जाती है, आवाज साफ नहीं आती और कई बार फोन ही नहीं लग पाता।

नेटवर्क की समस्या के कारण विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों के जरूरी ऑनलाइन कार्य, बैंकिंग सेवाएं तथा आम लोगों का दैनिक संचार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इंटरनेट की गति बेहद धीमी है, जिससे व्हाट्सऐप, यूपीआई भुगतान और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामवासियों ने जियो कंपनी से जल्द से जल्द नेटवर्क व्यवस्था सुधारने और गोरेघाट क्षेत्र में बेहतर मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular