HomeMost Popularचिकमारा और कटेरा में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी...

चिकमारा और कटेरा में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी हुए शामिल

*चिकमारा और कटेरा में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी हुए शामिल*

कटंगी। गणेश उत्सव के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम चिकमारा और कटेरा में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्राम चिकमारा में जय फुले कबड्डी प्रतियोगिता के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामों की 30 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवरी, द्वितीय चिकमारा तथा तृतीय स्थान चिखला की टीम ने प्राप्त किया।

 

इसी क्रम में ग्राम कटेरा में श्री सिद्धिविनायक समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां भी विधायक गौरव सिंह पारधी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सरपंच बिंदु संजय सोनी, जनपद सदस्य सुखचंद पटले, पूर्व जनपद सदस्य मनोज पालीवाल सहित ग्रामवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

*विधायक ने किया कब्बडी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का वादा*

 

इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

 

चिकमारा में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णा तरवरे, विमर्श बाड़े, मानिकचंद दूधपाचे, कैलाश गाड़ेकर, सहपाल पंचेश्वर, कैलाश कावरे, संजू पंचेश्वर, देवांश बाहेश्वर, अमित पंचेश्वर, सुजल गाड़ेकर, शैलेंद्र आचरे, आशीष पंचेश्वर सहित ग्रामवासी, खेल प्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular