⚽ तिरोड़ी के 6 होनहार खिलाड़ियों का फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन
🏆 गौरव सिंह पारधी जी का सपना साकार करने उतरेंगे तिरोड़ी के होनहार
तिरोड़ी के अंडर-सब-जूनियर फुटबॉल खिलाड़ियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सब-जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप, सीहोर के लिए तिरोड़ी के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
इंडियन फुटबॉल फेडरेशन एवं मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई।
इस उपलब्धि में DFA बालाघाट के सचिव सुनील यादव जी एवं अविनाश देशमुख के प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
⚽ SMS School Tirodi से
• यश राहंगडाले
• आदर्श सोनटक्के
• अनीश शेख
⚽ Waqaur School Tirodi से
• आमिर शेख
• प्रथम वरकड़े
⚽ मिडिल स्कूल तिरोड़ी से
• आर्यन शिवहरे
इन सभी खिलाड़ियों को अब अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
🇮🇳⚽ तिरोड़ी के इन होनहार खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
तिरोड़ी के युवाओं का खेल के क्षेत्र में बढ़ता कदम, पूरे क्षे
त्र के लिए गर्व की बात है।

