HomeMost Popularनहीं हो रही बारिश के पानी की निकासी ग्रामीण और स्कूल के...

नहीं हो रही बारिश के पानी की निकासी ग्रामीण और स्कूल के बच्चे परेशान

नहीं हो रही बारिश के पानी की निकासी
ग्रामीण और स्कूल के बच्चे परेशान

गोरेघाट तिरोड़ी

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

कटंगी जनपद पंचायत से 45 किमी दूर और महाराष्ट्र से सटे ग्राम पंचायत गोरेघाट जहां मुख्य सड़क पर लगभग 15 वर्षों से बारिश के अलावा बाकी के मौसम में भी मुख्य सड़क में पानी भरा रहता है जिससे आने जाने वाले राहगीरों के अलावा यहां निवास कर रहे लोगों को भी भरी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब पानी जमा रहता है तब इस जमा पानी की इतनी बदबू आती है कि सांस लेना तक दूभर हो जाता है।
मुख्य सड़क में नहीं है नाली
ग्राम गोरेघाट की लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी है जिसमे नली निर्माण नहीं होने से यहां वहां पानी भरा रहता है जिसके कारण रहवासियों को इसका सामना करना पड़ रहा है।
नालियों की सफाई नहीं
बारिश शुरू हुए अभी चंद दिन ही हुए है कि पानी की निकासी वार्डो में नहीं हो पा रही है जिसके कारण वार्डो की सड़क में तक पानी जमा रहता है लेकिन बारिश शुरू होने के बावजूद नाली सफाई का कार्य नहीं किया जाना लोगो के मुंह पर थप्पड़ जड़ने के समान है। जब पंचायत द्वारा साल भर का टैक्स वसूला जाता है फिर नाली सफाई क्यों नहीं की जाती है। समय पर बारिश से पहले नाली सफाई का कार्य कर दिया जाना था मगर नहीं किया गया। अब जब बारिश शुरू हो गई है तो खेती के कार्य भी शुरू हो गए है जिससे अब मजदूर मिलना काफी मुश्किल है। जबकि नाली सफाई नहीं हुई तो बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा नालियों में पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावन रहती है।

oplus_132098

आखिर कब तक बनेगी नाली और बनी हुई नाली की सफाई
पिछले 15 वर्षों से सरपंचों द्वारा मुख्य सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, सबसे बड़ी परेशानी तो बाजार चौक में है जहां बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है जहां से बाजार चौक का बारिश का पानी निकलता था वहां अब उस नालियों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है मगर पंचायत द्वारा पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार चौक में दुकानें लगी है जो स्थाई है और अस्थाई जो सप्ताह में एक दिन लगती है उन्हें दुकान लगाना बहुत मुश्किल हो गया है और जो लोग रोज दुकान लगा रहे है वे सारा दिन गंदगी से मुंह पर कपड़ा बांध कर रखते है। जैसे ही बारिश शुरू होती है तब से पूरी बारिश खत्म होते तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मगर पंचायत को इससे कोई लेना देना नहीं है जबकि ग्राम पंचायत भवन भी बाजार चौक में स्थित है और भोंडकी हेटी गोरेघाट के लोग इस पंचायत तक जाते है। इस जल भराव के कारण लोग पंचायत और बाजार चौक जाना पसंद नहीं करते है।
ग्रामीणों का बाजार करना मुश्किल
ग्राम पंचायत गोरेघाट में रविवार को बाजार लगता है और आस पास के गांव से लोग बाजार करने आते है और पूरे गांव की सड़क में एक छोर से दूसरे चोर तक मुख्य सड़क में पानी भरा रहने से पैदल चलना बहुत मुश्किल हो गया है अगर ग्राम पंचायत और जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दिए तो जल्द समस्त ग्रामीणों द्वारा समस्त कर बंद कर दिया जाएगा और जब तक इस कार्य को नहीं किया जाएगा तब तक कोई भी कर नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular