HomeMost Popularभगवान गंज क्षेत्र की डेरियो से 35 पशुओं को शहर से भेजा...

भगवान गंज क्षेत्र की डेरियो से 35 पशुओं को शहर से भेजा बाहर,

सागर 23 मई 2023
पशु विचरण मुक्त सागर बनाने के लिए लगातार कलेक्टर  दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर  चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज भगवानगंज में सिटी मजिस्ट्रेट  राजेश सिंह, नगर निगम उपायुक्त  राजेश सिंह ठाकुर के द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से विजय यादव एवं विक्रम यादव के पशुओं को नगर निगम के वाहनों से अन्यत्र भेजा गया।
सिटी मजिस्ट्रेट  राजेश सिंह ने बताया कि कलेक्टर  दीपक आर्य के निर्देश पर स्वच्छ एवं पशु विचरण सागर बनाने के लिए डेयरी संचालकों को डेयरी विस्थापन स्थल पर स्थापित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज विजय यादव एवं विक्रम यादव भगवानगंज की डेरी से 35 पशुओं को डेयरी संचालक द्वारा अपने पशुओं को शहर से बाहर ले जाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया गया।
विजय यादव एवं विक्रम यादव ने सागर के अन्य डेयरी संचालकों से अपील की है कि सभी डेरी संचालक अपने अपने पशुओं को डेएरी विस्थापन स्थल पर ले जाएं एवं सागर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular