HomeMost Popularभाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता गांव चले अभियान को लेकर गांव - गांव...

भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता गांव चले अभियान को लेकर गांव – गांव पहुंचे 

जनशक्ति केन्द्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जराहमोहगांव अर्जुनी बहाकल अतरी में भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता गांव चले अभियान को लेकर गांव – गांव पहुंचे

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

तिरोड़ी/कटंगी

गांव के स्थानीय मंदिरो में पुजा अर्चना के बाद की गई गांव चले अभियान की शुरुआत — प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विकसित भारत यात्रा के दुसरे चरण में गांव चलो अभियान को लेकर सम्पूर्ण मध्य प्रदेश बालाघाट जिले सहित कटंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जराहमोहगांव अर्जुनी बहाकल अतरी में आज दिनांक 11 फरवरी 2024, दिन रविवार को भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता गांव चले अभियान की शुरुआत कर एक दूसरे गांव में जाकर 24, घंटा उस गांव में जाकर ग्रामीणों से रूबरू सम्पर्क किया/ वहीं मंदिरो के अलावा गांव में स्वच्छता अभियान महापुरुषों की पूजा अर्चना कर गांव के स्कूलों और सोसायटी आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर इसके अलावा मतदाता सूची का अवलोकन का कार्य भी किया गया/ वहीं प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है/ और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जो योजना गांव व शहर के लिए चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है या नहीं उस बारे में भी विस्तार से चर्चा की जा रही है// भाजपा प्रवासी प्रत्येक गांव में पहुंचकर 24 घंटा उस गांव में रहकर ग्रामीणों से रूबरू हुए साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य गांव चले अभियान का लक्ष्य है।

कौन कहां प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे – भाजपा के विस्तारक राखी बिसेन जराहमोहगांव बुथ क्रमांक 158 के अंतर्गत हितेन्द डहरवाल अर्जुनी बुथ क्रमांक 156 में छबिकुमार मरठे बहाकल के बुथ क्रमांक 160 में एवं अतरी के बुथ क्रमांक 165 में पतिराम पंचेश्वर गांव चलो अभियान के तहत पहुंचे /इस दौरान सेक्टर प्रभारी अशोक बिसेन डॉ यशवंत बिसेन सालिकराम राहगंडाले हितेन्द डहरवाल पतिराम पंचेश्वर धनीराम आशीष कुपाल विनोद बिसेन मुकेश बागड़े हरिप्रसाद चौहान तानसिह बिसेन झनकलाल पारधी ग्राम जराहमोहगांव सरपंच योगेश डोंगरे जनपद सदस्य प्रतिनिधि शारदा डहरवाल पवन डहरवाल अनिल ठाकरे एवं सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष सभी बुथ अध्यक्ष संयोजक सहसंयोजक व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular