HomeMost Popularभ्रमण पर निकले नर्मदेश्वर शक्ति वाहिनी की बालिकाओं ने दिखाएं करतब

भ्रमण पर निकले नर्मदेश्वर शक्ति वाहिनी की बालिकाओं ने दिखाएं करतब

भ्रमण पर निकले नर्मदेश्वर शक्ति वाहिनी की बालिकाओं ने दिखाएं करतब

पीथमपुर के समीप बंजारी पंचायत के विश्वास नगर में भव्य पालकी यात्रा निकली पालकी यात्रा में भगवान नर्मदेश्वर ने नगर भ्रमण किया वही यात्रा का जगह जगह आरती व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। करीब तीन बजे शुरु हुई यात्रा में बाबा नर्मदेश्वर गुलाब के फूलो से सजी पालकी में नगर भ्रमण पर निकले। ढोल डी जे की थाप पर युवा , महिलाए, बच्चे झूमते हुए यात्रा मार्ग पर चले।

वही हनुमान के साथ भूतो की टोली भोलेनाथ की बारात में शमिल रही। पालकी यात्रा मार्ग पर रहवासियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई पालकी यात्रा में शक्ति वाहिनी की करीब 75 बालिकाओ ने अखाड़े में करतब दिखाए। बालिकाओं द्वारा अलग कई हैरत एंगेज करतब दिखा कर आत्मरक्षा का संदेश दिया वही हाउसिंग बोर्ड की प्रसिद्ध सिध्देश्वर महादेव मंदिर की टोली पूरे यात्रा मार्ग पर आकर्षण का केन्द्र रही। टोली द्बारा बजाए गए लेजम मंजीरे व डमरू ने माहोल को भक्तिमय किया इस टोली की तारीफ पूर्व में प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत प्रदीप मिश्रा ने की थी व मिलने के लिए सीहोर भी बुलाया था। करीब तीन घंटे से अधीक देर तक निकली इस यात्रा के लिए किशनगंज थाना पुलिस द्बारा विशेष इंतजाम किए गए थे जहा पुलिस जवान पुरी पालकी यात्रा की निगरानी करते चल रहे वही युवाओं द्वारा यात्रा के अंत में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए तत्काल सफाई अभियान भी चलाया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular