Homeताजा खबरेमंगेली-पिपरिया के बीच बरगी नहर फूटी, किसानों के खेतों में घुसा पानी।

मंगेली-पिपरिया के बीच बरगी नहर फूटी, किसानों के खेतों में घुसा पानी।

मंगेली-पिपरिया के बीच बरगी नहर फूटी, किसानों के खेतों में घुसा पानी।

जबलपुर मंगेली। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम मंगेली और पिपरिया के बीच से गुजरने वाली बरगी बायां तट नहर बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक क्षतिग्रस्त होकर फूट गई। नहर टूटने से हजारों लीटर पानी बहकर आसपास के किसानों के खेतों में घुस गया, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

अवैध खनिज परिवहन के भारी वाहनों पर उठे सवाल

प्रारंभिक तौर पर नहर क्षतिग्रस्त होने के पीछे अवैध खनिज परिवहन में लगे भारी डंपरों और वाहनों की लगातार आवाजाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों के दबाव के कारण नहर की दीवार कमजोर हुई और अंततः ढह गई। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कलेक्टर के निर्देश पर बंद कराई पानी की सप्लाई

घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नहर में पानी की मुख्य सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे किसान

नहर टूटने की घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि पूर्व में भी नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबे समय तक सिंचाई व्यवस्था प्रभावित रही थी, जिसके चलते उनकी फसलें सूख गई थीं। अब एक बार फिर ऐसी घटना होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने और  प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular