HomeMost Popularराष्ट्रीय हिंदू शेर सेना हिंदू एकता हिंदू जोड़ो यात्रा आज महोली थाना...

राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना हिंदू एकता हिंदू जोड़ो यात्रा आज महोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिघरा गांव का भ्रमण करते हुए धर्म परिवर्तन को लेकर कानूनी चर्चा करते संवेदनशील नजर आए

 

सीतापुर आज राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू हिंदू जोड़ो यात्रा छोड़ पहुंचे ग्राम कटिघरा थाना महोली जनपद सीतापुर।
कटिघरा गांव तहसील महोली से जानकारी प्राप्त हुई थी की मनोज एंटोनियो सियाराम नामक व्यक्ति के द्वारा बौद्ध कथा का अयोजन किया गया था। बौद्ध कथा में धर्म परिवर्तन का खेल किया जा रहा है, जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की पूरी टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू के नेतृत्व में ग्राम कटिघरा पहुंची। रास्ते में उर्दौली में मंडल अध्यक्ष विवेक हिंदू एवं उनकी टीम के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद महोली में बड़ागांव तिराहे पर कुलदीप बाजपेई एवं पुनीत मिश्रा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला कटिघरा गांव पहुंचा, वहां पर जाकर पूरी स्थिति को जाना गया। जो लोग हिंदू धर्म से विमुख होकर दूसरे धर्म में जाने वाले थे, उन सब को समझाया गया हिंदू धर्म और सनातन धर्म की महानता के विषय में अवगत कराया गया। इस मैके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। उसके बाद पूरा काफिला महोली थाने आया सीओ ऑफिस में क्षेत्राधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया और स्पष्ट शब्दों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कहा गया जिन लोगों के खिलाफ इस तरीके का कुकृत्य करने के लिए मुकदमा पंजीकृत किया गया है, तत्काल गिरफ्तारी करवाई जाए यदि जल्दी ही इन दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना उग्र आंदोलन करेगी। कहीं भी धर्मांतरण को नहीं होने दिया जाएगा आज मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन, जिला अध्यक्ष सीतापुर देश दीपक, यश दीक्षित, भगवान शरण, ज्ञानू, शुभम, सुधीर, राज बघेल, कुलदीप आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular