16 Mar 2025, Sun

विधायक गौरव सिंह पारधी ने महकेपार साप्ताहिक बाजार में किया जन संवाद..

विधायक गौरव सिंह पारधी ने महकेपार साप्ताहिक बाजार में किया जन संवाद..

विधायक गौरव सिंह पारधी ने महकेपार साप्ताहिक बाजार में किया जन संवाद..

सुशील उचबगले की रिपोर्ट 

गोरेघाट/तिरोड़ी 

                       गत रात्रि कटंगी खैरलांजी विधानसभा के पठार अंचल के ग्राम महकेपार में आयोजित साप्ताहिक बाजार के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने नागरिकों से भेंट कर जन संवाद किया। इस संवाद के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया। 

                 जन संवाद के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की निजी और सार्वजनिक समस्याओं का उल्लेख किया गया। विधायक ने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को निर्देश देकर समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। श्री पारधी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो और इसके लिए हम सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगे। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द ही होगा। विधायक की इस पहल से नागरिकों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उन्हें अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन की आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *