*विधायक गौरव सिंह पारधी सेलवा में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह में हुए शामिल*

*70वें धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह का हुआ आयोजन*
कटंगी विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ग्राम सेलवा स्थित तक्षक नाग महाबोधि बुद्ध विहार में आयोजित 70वें धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन कर सभी के सुख, शांति एवं मंगल की कामना की। विधायक श्री पारधी ने बौद्ध धर्म के समस्त उपासक-उपासिकाओं का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बुद्ध विहार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*बुद्ध के विचार समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं – गौरव सिंह पारधी*
विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के शांति, करुणा, समानता और मानवता के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस हमें बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और समानता पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, करुणा और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री पारधी ने उपस्थित लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। समारोह में ध्यान साधना, पूजा-वंदना एवं धम्म देशना के माध्यम से भगवान बुद्ध के विचारों का स्मरण किया गया।
*विहार के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित*
इस अवसर पर तक्षक नाग बुद्ध विहार की अध्यक्ष अमिता हिरकने, सचिव अंजू गजभिए, कोषाध्यक्ष उषा हिरकने, पूर्व सरपंच मोनिका हिरकने, संरक्षक लीना हिरकने, तहसील बौद्ध संघ कटंगी के अध्यक्ष एवं विहार संरक्षक महेंद्र हिरकने, जिला पंचायत प्रतिनिधि महेश बोरकर, डॉ. एल.डी. हिरकने, धम्म प्राचार्य डॉ. अनिल हिरकने, सिद्धार्थ हिरकने सहित विहार के सदस्य सारिका हिरकने, नीता हिरकने, रीता हिरकने, संतोषी हिरकने, छाया हिरकने एवं रमा गजभिए उपस्थित रहीं।

