सड़क दुर्घटना में सेवा सहकारी समिति के लिपिक शिवकुमार कोकोडे का निधन
महकेपार और बड़पानी के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर
गोरेघाट/तिरोड़ी
सेवा सहकारी समिति में लिपिक के पद पर कार्यरत श्री शिवकुमार कोकोडे का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे महकेपार से अपने गृह ग्राम भोडकी गोरेघाट लौट रहे थे। इसी दौरान महकेपार और बड़पानी के बीच शाम करीब 5:25 बजे दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई।
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और सहकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। श्री शिवकुमार कोकोडे सेवा सहकारी समिति में लिपिक के रूप में कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। घर लौटते समय हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दुखद घड़ी में लोग शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पहले शिवकुमार कोकोडे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महकेपार ले जाया गया उसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमसर महाराष्ट्र रैफर किया गया वहां डॉक्टरों ने शिवकुमार कोकोडे को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को ग्रह ग्राम भोंडकी लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार करीब 2 बजे किया जाएगा।
ग्राम पंचायत गोरेघाट सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर जामुनपाने, भू पूर्व सरपंच रमन बिटले, सहित समस्त मित्रगण तथा ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

