HomeMost Popularकटंगी के अर्जुननाला और भजियादण्ड में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान...

कटंगी के अर्जुननाला और भजियादण्ड में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती*

*कटंगी के अर्जुननाला और भजियादण्ड में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती*

*विधायक गौरव सिंह पारधी ने पूजन-अर्चन कर समाजबंधुओं को दी शुभकामनाएं*

 

कटंगी। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कटंगी के अर्जुननाला वार्ड क्रमांक 2 स्थित सामुदायिक भवन एवं ग्राम भजियादण्ड में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में विधायक गौरव सिंह पारधी शामिल हुए और भगवान श्री विश्वकर्मा जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

 

*अर्जुननाला में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम*

 

श्री विश्वकर्मा आदर्श लोहार विकास मंच समिति द्वारा अर्जुननाला वार्ड क्रमांक 2 स्थित सामुदायिक भवन में ब्लॉक स्तरीय भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन किया तथा उपस्थित समाजबंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला संयोजक बालाघाट एवं कटंगी श्री विश्वकर्मा आदर्श लोहार मंच के अध्यक्ष कोमल प्रसाद विश्वकर्मा, ब्लॉक सलाहकार मनोहर विश्वकर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भाऊलाल मेश्राम, बलिराम कोसरै, पवन सोनवाने सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

*भजियादण्ड में विश्वकर्मा कामगार समिति ने किया आयोजन*

 

ग्राम पंचायत भजियादण्ड में विश्वकर्मा कामगार समिति द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन कर उपस्थित समाजबंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सरपंच मुलेन्द उके, उपसरपंच पुनित तुरकर, पंच देवा मोरकूरे, लखनलाल रहागडाले, योगराज परिहार, आलोक लांजेवार, मोहनलाल मेश्राम, कृष्णा बावने, रविन्द्र बागड़े, धनराज चावलकर, शैलेश सोनवाने, सालिकराम सोनवाने सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

*श्रम और कौशल को सम्मान देने की प्रेरणा देते हैं भगवान विश्वकर्मा : विधायक पारधी*

 

इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी को सृष्टि के शिल्पकार और निर्माण एवं कौशल के प्रतीक के रूप में पूजनीय माना जाता है। उनकी प्रेरणा से श्रम, हुनर और सृजन को सम्मान मिलता है। हमारे समाज में लोहार एवं अन्य शिल्पकार वर्ग का योगदान सदियों से महत्वपूर्ण रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी समाजबंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री विश्वकर्मा जी सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular