HomeMost Popularतिरोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सावरगांव में लगाया अस्थाई कैंप

तिरोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सावरगांव में लगाया अस्थाई कैंप

तिरोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सावरगांव में लगाया अस्थाई कैंप

ड्रोन से सर्चिंग, कच्ची शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा | नशामुक्त गांव बनाने का लक्ष्य

तिरोड़ी थाना पुलिस ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सावरगांव में अस्थाई पुलिस कैंप लगाया गया है, जहां से कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सावरगांव क्षेत्र को कच्ची शराब के अवैध कारोबार का गढ़ माना जाता है। इसी को देखते हुए तिरोड़ी थाना पुलिस ने यहां अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है, वहीं संदिग्ध इलाकों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से भी निगरानी और सर्चिंग की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, थाना प्रभारी द्वारा सावरगांव के ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें लोगों को कच्ची शराब के दुष्प्रभावों और इसके अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संदेश देते हुए कहा कि कच्ची शराब का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा।

तिरोड़ी पुलिस का कहना है कि पूरे सावरगांव को नशामुक्त गांव बनाना लक्ष्य है। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, सर्चिंग और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया जा रहा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular