तिरोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी ढाबों पर चलाया सर्चिंग अभियान

ढाबों में शराब पिलाने वालों को थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी
तिरोड़ी पुलिस ने क्षेत्र में संचालित ढाबों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार तिरोड़ी क्षेत्र के कुछ ढाबों में बैठाकर लोगों को शराब पिलाने का मामला सामने आया था। शिकायत और जानकारी मिलने के बाद तिरोड़ी थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के सभी ढाबों पर पहुंचकर जांच की।
इस दौरान ढाबा संचालकों को तिरोड़ी थाने लाकर स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि ढाबे पर बैठाकर किसी व्यक्ति को शराब पिलाई जाती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जा सकता है।
थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि यह पहली बार है, इसलिए समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है। यदि दोबारा ढाबे पर बैठाकर शराब पिलाते हुए कोई पाया गया, तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा।
तिरोड़ी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ढाबा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

