

बहनों के लिए बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। वहीं, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी चहल-पहल नजर आ रही है।
रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के इस त्योहार को लेकर लोग अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी अपनी पसंद की राखियां और उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों को भी रक्षाबंधन के चलते अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
तिरोड़ी से आशीष मंडलेकर

