HomeMost Popular20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में...

20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

 

तिरोड़ी। पुलिस थाना तिरोड़ी ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम परसवाड़ाघाट में एक महिला के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 3:43 बजे ग्राम परसवाड़ाघाट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपिया शंकुबाई पति राजू मालदे (35), निवासी वार्ड नंबर 16, परसवाड़ाघाट, थाना तिरोड़ी, जिला बालाघाट के घर की छपरी से प्लास्टिक की जरीकेन में रखी 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब बरामद की।

 

मामले में पुलिस थाना तिरोड़ी द्वारा अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है। प्रकरण की कायमी सउनि उमेश दियेवार द्वारा की गई।

 

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular