*विधायक गौरव पारधी ने 15.95 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन*
*बोनकट्टा में भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक*
तिरोड़ी। क्षेत्रीय दौरे के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी ने तिरोड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम दिग्धा में ग्रामवासियों की उपस्थिति में 15.95 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामवासियों से संवाद कर गांव की स्थानीय आवश्यकताओं एवं विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
*विकास कार्यों से ग्रामों में बढ़ेंगी सुविधाएं – विधायक गौरव पारधी*
इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्राम दिग्धा में सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करने और गांवों में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। क्षेत्र में सड़क, भवन, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय आवश्यकताओं और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के माध्यम से निराकृत कराने के प्रयास जारी हैं।
कार्यक्रम में सरपंच समलो कंगाले, उपसरपंच दिलीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेश सोनवाने, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश सोनवाने, जनपद सदस्य नीलेश पुष्पतोड़े, विनोद पंचभाई, महामंत्री मोरेश्वर नागवंशी, आशीष डहरवाल, वैभव डहरवाल, पेमेंद्र पारधी, नीलमचंद पारधी, कुनेश रहांगडाले, पांडुरंग गा., अजेय जगने, शरद सहारे, सपनेश डहरवाल, प्रकाश पारधी सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*बोनकट्टा में गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक*
क्षेत्रीय दौरे के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी ग्राम बोनकट्टा में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ यात्रा में सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निकली कांवड़ यात्रा भक्तिभाव और आस्था से सराबोर रही।
कांवड़ यात्रा के दौरान विधायक ने बावनथड़ी मैया के पावन तट पर पहुंचकर मां बावनथड़ी को प्रणाम किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में समाज की एकजुटता और श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है।
कांवड़ यात्रा में कविता अरविंद देशमुख, राहुल देशमुख, प्रकाश सोनवाने, योगेश सोनवाने, अविनाश देशमुख, वरुण देशमुख, नितेश पुष्पतोड़े, चमन डोगरवार, दिलीप गुप्ता, संजय पुष्पतोड़े, सुखदेव हाड़ेंगे, मिलिंद बोरकर, कुंदन बोरकर, रामेश्वर बिसेन, हरदौली सरपंच, दुर्गेश वाहने, भागचंद हाड़ेंगे, शिव अग्रवाल, बम्हनी सरपंच, कड़ंगांव सरपंच, विजय कपगते, प्रवीण अग्रवाल, प्रियांश राउत, देव पवार सहित बोनकट्टा, हरदौली एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साथीगण उपस्थित रहे।

