HomeमनोरंजनNita Ambani का फैशन सेंस! नीता अंबानी की साड़ी ने क्या किया...

Nita Ambani का फैशन सेंस! नीता अंबानी की साड़ी ने क्या किया सबको हैरान जानिए उनके स्टाइल का राज़

Nita Ambani हमेशा अपने सुंदर लुक के लिए पहचानी जाती हैं। उनका हर लुक लोगों का ध्यान खींचता है और वे हमेशा अपनी सादगी और एलेगन्से से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में, नीता अंबानी को भारतीय डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के स्टोर लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस इवेंट का आयोजन जियो कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। जैसे ही नीता अंबानी ने वहां कदम रखा, सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं। उनकी साड़ी का लुक इस बार भी काबिले तारीफ था।

नीता अंबानी का स्टाइल और साड़ी का डिजाइन

इस बार नीता अंबानी ने काले रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें काले मिरर वर्क के साथ गोल्डन वर्क किया गया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक खूबसूरत कुंदन नेकलेस पहना था। उनके हाथ में एक पोतली बैग था जिसे उन्होंने अपनी स्टाइल के हिसाब से कैरी किया था। नीता अंबानी कभी भी अपने लुक्स से लोगों को निराश नहीं करतीं और इस बार भी उनका लुक बिल्कुल परफेक्ट था। इस इवेंट में नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइन किए हुए एक हेरिटेज आइटम को पहना था। नीता अंबानी की साड़ी और ब्लाउज़ असल 24K गोल्ड से बने थे जो इसे और भी लग्जरी बना देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

अबू जानी और संदीप खोसला के साथ अंबानी परिवार का कनेक्शन

नीता अंबानी ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए एक प्यारी सी कहानी शेयर की जो अबू जानी और संदीप खोसला के साथ अंबानी परिवार के रिश्ते को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ईशा अंबानी खुद एक स्टाइल आइकॉन हैं और उनका पहला पसंदीदा डिजाइनर भी अबू जानी और संदीप खोसला ही हैं। नीता अंबानी ने यह भी बताया कि जब ईशा सिर्फ तीस साल की थीं, तब उन्होंने पहली बार घागरा पहना था और वह भी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया था।

अंबानी शादी में अबू जानी और संदीप खोसला का योगदान

यह सिर्फ इतना ही नहीं था। बहुत कम लोग जानते हैं कि अंबानी परिवार की हर शादी में अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ लेहेंगा होता है। उदाहरण के तौर पर, ईशा अंबानी ने 2018 में अपनी शादी में जो आकर्षक लेहेंगा पहना था, वह दुनिया के सबसे महंगे लेहंगों में से एक माना जाता है। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 90 करोड़ रुपये था और इसे डिजाइन किया था अबू जानी और संदीप खोसला ने। यही नहीं, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, दोनों बहुं ने भी अपनी शादी में अबू जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइन किए हुए लेहेंगा पहने थे।

नीता अंबानी का फैशन और परिवार की परंपरा

नीता अंबानी का फैशन सेंस और उनकी फैशन स्टाइल परिवार की परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। उनके द्वारा पहने गए कपड़े न केवल भारतीय संस्कृति की पहचान होते हैं, बल्कि वे फैशन और लक्ज़री का बेहतरीन मिश्रण भी होते हैं। अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन किए गए कपड़े अंबानी परिवार के लिए एक खास अहमियत रखते हैं। यह केवल उनके स्टाइल का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक परंपरा भी है जिसे वे आगे बढ़ा रहे हैं। यह देखा जाता है कि अंबानी परिवार के सदस्य अपनी शादी और अन्य खास अवसरों पर इन डिज़ाइनरों के कपड़े पहनते हैं और इसे परिवार की स्टाइल और पहचान के तौर पर अपनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular