तिरोड़ी में सकल ब्राह्मण समाज ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
मातृशक्ति के नेतृत्व में हुआ आयोजन, समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने रखे विचार
तिरोड़ी। सकल ब्राह्मण समाज तिरोड़ी द्वारा मातृशक्ति के नेतृत्व में हरियाली तीज का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हरियाली तीज के पावन पर्व को पारंपरिक एवं हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया।
आयोजन के समापन समारोह में समाज के पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं समाजजनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया तथा अपने विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, संस्कार और पारंपरिक पर्वों के महत्व पर जोर दिया गया। आयोजन के सफल समापन पर समाजजनों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। तिरोड़ी से आशिष मंडलेकर की खबर

