*एसडीएम ने की तीन प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

*चार-चार लाख के मान से कुल 12 लाख की राशि होगी पीड़ितों को प्रदाय*
कटंगी एसडीएम विजय सिंह यादव के द्वारा आरबीसी [ 6]4 के अंतर्गत
तीन प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 12 लाख रुपए की राहत राशि स्वीकृत की गई है कटंगी अनुभाग के अंतर्गत सर्पदंश एवं पानी में डूबने से कुल तीन नागरिकों की असमय मृत्यु हुई तीनों ही प्रकरण तहसील तिरोड़ी के अंतर्गत तहसीलदार गीता राहंगडाले द्वारा दर्ज किए गए तीनों ही मृत्यु की घटनाएं माह सितंबर व अगस्त में ही घटित हुई थी जिसमें तहसीलदार तिरोड़ी के द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों प्रकरणों में जांच कर प्रकरण अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय को प्रेषित किए गए प्रकरणों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम विजय यादव के द्वारा तीनों ही प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही करते हुए मृतक संतोष पिता मंगरु निवासी बोनकट्टा पानी में डूबने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशी रुपए चार लाख पीड़ित पक्ष को तो वही सर्पदंश से मृत्यु होने पर मृतक प्रियांशी पिता संजय निवासी गोरेघाट पीड़ित पक्ष को आर्थिक सहायता राशि रुपए चार लाख एवं सर्पदंश से ही एक अन्य मृतक सविता मेश्राम पत्नी राहुल मेश्राम निवासी गर्रागोसाई पीड़ित पक्ष को भी आर्थिक सहायता राशि चार लाख रुपए स्वीकृत की गई है.
*एसडीएम में दिए निर्देश घटित प्रकरणों में तहसीलदार तत्काल करें कार्यवाही*
एसडीएम विजय यादव ने तहसीलदार कटंगी एवं तिरोड़ी को निर्देशित किया है की विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के फलस्वरुप होने वाली जनहानि/ मृत्यु यथा सर्पदंश, पानी में डूबने,आकाशीय बिजली जैसी घटनाएं यदि होती हैं तो उन्हें तत्काल संज्ञान में लेते हुए यथाशीघ्र प्रकरण को तैयार कर अनुभागीय कार्यालय भेजें ताकि पीड़ितों को आरबीसी 6[4) के प्रावधानों के तहत निर्धारित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके

