गोरेघाट ग्राम में विराजे श्री गणेश महाराज, आज होगा हवन एवं कल निकलेगा विसर्जन जुलूस
गोरेघाट (बालाघाट)
ग्राम गोरेघाट में विराजमान श्री गणेश महाराज की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव समिति बाजार चौक, जय बजरंग हनुमान समिति हनुमान मंदिर, बाल गोपाल नवयुवक मंडल आयोजन समिति के अनुसार आज श्री गणेश महाराज का हवन-पूजन विधि-विधान से संपन्न होगा, जिसमें ग्रामवासी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और भगवान गणेश से सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना करेंगे।
आदिवासी प्री मेट्रिक कन्या शाला में विराजे भगवान गणेश
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आदिवासी प्री मेट्रिक कन्या शाला में गणेश जी की स्थापना की गई है। छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमति विमला वरकड़े द्वारा छात्रावास में गणेश भगवान की स्थापना की जाती है।

कल श्री गणेश महाराज का भव्य विसर्जन जुलूस
पूरे गांव में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाला जाएगा। ढोल-ताशों, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश को भावभीनी विदाई देंगे। आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

