Homeताजा खबरेबरगी नगर में बाजार व्यापारी संगठन के चुनाव संपन्न: नितिन जैन बने...

बरगी नगर में बाजार व्यापारी संगठन के चुनाव संपन्न: नितिन जैन बने अध्यक्ष, सर्वसहमति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

बरगी नगर में बाजार व्यापारी संगठन के चुनाव संपन्न: नितिन जैन बने अध्यक्ष, सर्वसहमति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

बरगी नगर। बाजार व्यापारी संगठन बरगी नगर के चुनाव आज सर्वसहमति से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ संरक्षकों—डॉ. देवी शुक्ला, पप्पू भाईजान, मक्कू भाईजान, सतीश नायर, विजय ठाकुर, ठाकुर सुरेश सिंह और अशोक जैन की गरिमामयी उपस्थिति में पूरी की गई। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया।

चुनाव परिणामों के बाद नितिन जैन को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, परवेज खान को महासचिव तथा शुभम अवधिया को सचिव निर्वाचित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी पद सूची:

अध्यक्ष: नितिन जैन

उपाध्यक्ष: राजेश चौकसे, राकेश अवधिया

महासचिव: परवेज खान

सचिव: शुभम अवधिया

कोषाध्यक्ष: कैलाश पटेल, उमेश राजपूत

संगठन मंत्री: नीरज जैन, दीपक अग्रवाल

मीडिया प्रभारी: भैजम सिंह ठाकुर, शिवम अवधिया

बाजार प्रभारी: दससु पटेल, रासु चौकसे

कार्यकारिणी सदस्य: बैनी साहू, दीपक नेमा, बल्लू साहू, संतोष नागले एवं मो. इमरान खान

नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और बाजार के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं ने नए पदाधिकारियों को बधाइयां दीं और उम्मीद जताई कि यह संगठन बाजार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular