Homeताजा खबरेनवरात्रि के आयोजनों में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक गौरव सिंह पारधी,...

नवरात्रि के आयोजनों में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक गौरव सिंह पारधी, माता रानी से की क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना

*नवरात्रि के आयोजनों में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक गौरव सिंह पारधी, माता रानी से की क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना*

*पौनिया, महकेपार, रानीमोहगांव घाट, देवरी और खजरी में देवी जागरण में हुए शामिल*

 

कटंगी। नवरात्रि के पावन पर्व पर कटंगी विधानसभा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांव-गांव में माँ दुर्गा की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी ग्राम पौनिया, महकेपार और रानीमोहगांव घाट पहुंचे, जहां उन्होंने माँ जगदंबा के दर्शन कर देवी जागरण कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की गति निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की।

 

*रानीमोहगांव घाट में रुद्रकांत ठाकुर की भक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

 

ग्राम रानीमोहगांव घाट में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण में प्रसिद्ध भक्ति गायक रुद्रकांत ठाकुर की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी भी शामिल हुए। उन्होंने माँ जगदंबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के साथ देवी जागरण में सहभागिता की। भक्ति गीतों से गूंजते वातावरण में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर विधायक ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से कटंगी विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की निरंतरता की कामना की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच दुर्गेश पारधी ने की। इस अवसर पर नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति मोहगांव घाट के अध्यक्ष शैलेश पारधी, सदस्य अंकित ठाकरे, विवेक पारधी, पंकज राहगडाले, नितेश पटले, मोहन ठाकरे, राजेंद्र पटले, राहुल पटले, नीरज तुरकर, मोहित पटले, प्रवीण सरनागत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

*पौनिया में देवी जागरण में हुए शामिल*

 

ग्राम पौनिया के राजा भोज मैदान में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक गौरव सिंह पारधी ने कार्यक्रम में पहुंचकर माँ जगदंबा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों के बीच धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में अंतराम देशमुख, मानकलाल पारधी, नवनीत चौधरी, नितिन गौतम, संतोष भगत, आलोक चौधरी, ऋषभ चौधरी, राज चौहान, गौरीशंकर चौधरी, देवेंद्र पारधी, नरेंद्र चौधरी, संगम ठाकरे, निर्दोष भगत सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

*महकेपार में माता की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु*

 

ग्राम महकेपार में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी शामिल हुए। उन्होंने माँ जगदंबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आयोजनों के बीच ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात हुई और पूरे क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहने की कामना की गई।

 

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष खिनैश सोनवाने, उपाध्यक्ष डूलीचंद झोड़े एवं प्रकाश सोनवाने, सचिव नितेश अग्रवाल, सहसचिव सुनील नाकड़े, प्रकाश सोनवाने, योगेश सोनवाने, राहुल देशमुख, जयंत सोनवाने, गौरव अग्रवाल, योगेश नाकड़े, सत्यम परबते, आदित्य सोनवाने, शिवम गोस्वामी, ऋषि अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

नवरात्रि के इन आयोजनों में विधायक की सहभागिता क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से उनके जुड़ाव को दर्शाती है। गांवों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular