HomeMost Popularमिट्टी बचाओ आंदोलन की यात्रा पहुंची सागर लोगों ने किया सद्गुरु...

मिट्टी बचाओ आंदोलन की यात्रा पहुंची सागर लोगों ने किया सद्गुरु का आत्मीय स्वागत

विजय निरंकारी सागर 9 जून 2022
मार्च में शुरू हुए मिट्टी बचाओ आंदोलन की 100 दिवसीय यात्रा 79 वे दिन आज सागर पहुंची। 27 देशों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा का उद्देश्य मिट्टी में नीतिगत सुधार के जरिये कृषि भूमि में कम से कम 3 से 6 प्रतिशत जैविक तत्व को आवश्यक रूप से बनाए रखना है। मृदा वैज्ञानिकों का कहना है कि इस जैविक तत्व के बिना मिट्टी की मृत्यु निश्चित है। इस घटना को ‘मिट्टी का विलुप्त होना’ भी कहा जा रहा है।

सागर में ’सेव सॉइल यात्रा का  और सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी का आत्मीय स्वागत किया गया । सद्गुरु जी ने कहा कि हम एक बड़े संकट से गुजरने वाले हैं, अब बहुत ज़रूरी हो गया है कि हम मिट्टी को बचाने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाएं ताकि  इस दिशा में सही निर्णय लिए जा सकें। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और जहां आवाश्यक है उसे पुनर्जीवित करने के उपाय शीघ्र अपनाने होंगे। हमारी वर्तमान की गतिविधियां भविष्य  निर्माण का मार्ग तय करेंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कैंपेन का समर्थन किया है तथा सेव सॉइल को लेकर सम्पूर्ण विश्व से आह्वान कर जागरूक होने का 5 सूत्रीय मंत्र भी साझा किया है।

गुरूवार दोपहर सागर पहुंचे सद्गुरु सागर के बाद  भोपाल रवाना हुए। वे मिट्टी बचाओ अभियान के तहत बाइक से 26 देशों की यात्रा कर वापस भारत लौटे हैं।

सागर के भैंसा स्कूल के पास हुए स्वागत कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक आर्य,  पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारियों गणमान्य नागरिकों ने सद्गुरु का स्वागत किया । इस दौरान सेना के अधिकारी और बैंड भी मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर उमेश पटेल एवं प्राचार्य डॉ. एमडी त्रिपाठी ने किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular