*PWD कार्यालय परिसर में चली गोली*, RTI एक्टिविस्ट की हत्या से फैली सनसनी
*ब्यूरो रिपोर्ट- जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह सिवनी ONI/JBT आवाज TV मोबाइल 9425175828**
विदिशा 3 जून 2022 – मध्यप्रदेश के विदिशा में पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर के अंदर बदमाशों ने आरटीआई एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। वारदात को दिनदहाड़े सिविल लाइन थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवक का नाम रंजीत सोनी है। वह आरटीआई एक्टिविस्ट था। पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में अज्ञात आरोपियों ने रंजीत की गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक श्रुतलेख जागरण का संपादक भी था। *ब्यूरो रिपोर्ट- जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह सिवनी ONI/JBT आवाज TV मोबाइल 9425175828*

