HomeMost Popularअवैध संबंधों के शक में पति की क्रूरता, पत्नी की काटी नाक

अवैध संबंधों के शक में पति की क्रूरता, पत्नी की काटी नाक

महिला गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती, आंख भी क्षतिग्रस्त
दमोह। हिंडोरिया थाना अंतर्गत घाट पिपरिया के जंगलों में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने क्रूरता की हद पार करते हुए अपनी पत्नी की नाक काट डाली, वही उसकी आंख पर भी चोट पहुंची है। महिला का इलाज गंभीर हालत में जिला अस्पताल में जारी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया भदौली निवासी कविता कुचबंदिया और उसके पति प्राणनाथ कुचबंदिया के बीच आए दिन विवाद होता रहता था पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है जिससे वह मोबाइल पर बात करती है।
बुधवार को जब महिला रेपुरा से अपना काम निपटा कर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे उसका पति मिल गया जो उसे अपने साथ घाट पिपरिया के जंगलों में ले गया। वहां ले जाकर उसने पहले महिला की आंख पर बार किया और जब महिला को दिखना बंद हो गया तो उसने उसकी नाक काट डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
जैसे तैसे महिला पहुंची सड़क पर
घटना के बाद जंगल में दर्द से तड़पती महिला जैसे तैसे मुख्य मार्ग पर आई, जहां उसने राहगीरों से मदद मांगी और इसके बाद 108 वाहन को सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची 108 वाहन उसे रक्तरंजित अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है।
जंगल में ही खो गया नाक का हिस्सा
घटना के बाद जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है वही उसके नाक का विशेषता जंगल में ही छूट जाने के चलते अब डॉक्टर उसकी सर्जरी करने में असमर्थ है जिला अस्पताल के डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि यदि समय रहते नाक का कटा हिस्सा हमें मिलता तो हम नाक को वापस जोड़े जाने का प्रयास कर सकते थे लेकिन अब यह मुश्किल है। हालांकि अभी हमारी प्राथमिकता महिला की जान बचाना और उसके आंख की रोशनी को सुरक्षित रखना है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयानों को दर्ज कर मामला जांच में लिया है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular