कांग्रेस के दिग्गज नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ हुए भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला यह बड़ा झटका। केंद्रीय मंत्री सुरेश पिचौरी सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए
सुरेश पिचौरी कांग्रेस के काफी करीबी माने जाते रहे है। वह तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहने के साथ-साथ मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस के इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता जिसमें प्रमुख रूप से सुरेश पिचौरी के साथ विशाल पटेल, दिनेश ढीमाले, सुभाष यादव, अतुल शर्मा , योगेश शर्मा, कैलाश मिश्रा, आलोक चसोरिया, अर्जुन पलिया, संजय शुक्ला , गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी शामिल रहे।
सभी नेताओं का भाजपा में स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी, द्वारा किया गया।
आइए आपको सुरेश पिचौरी के राजनीतिक सफर का विश्लेषण बताते हैं …
1981 से 83 मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे ।
1984 से 85 मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे
1985 से 88 भारतीय कांग्रेस के महासचिव बनाए गए
1984 से 90 संसद सदस्य बने राज्यसभा
1990 गृह एवं रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे
1990 से 1956 तक संसद सदस्य बनाए गए
1955 से 1996 केंद्रीय रक्षा उत्पादन मंत्री रहे
1996 से 2002 संसद सदस्य
2000 राज्यसभा के उपाध्यक्ष रहे
2002 से 2008 संसद सदस्य रहे
2004 मुख्य सचेतक बनाए गए
2004 से 2006 कार्मिक लोक शिकायत पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए
2008 से 2011 एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने
क्या इस फेरबदल के पीछे चुनाव है ? अपनी राय कमेंट जरूर करे