कृषि रथ यात्रा के तहत कृषि सभा का किया आयोजन
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
ग्राम पंचायत गोरेघाट मे किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत क़ृषि रथ यात्रा के तहत क़ृषि सभा का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व सरपंच रमन बिटले जी, सुशील उचबगले, प्रेमलाल उइके, ज्ञानीराम जामुनपाने, कमल डहरवाल, एवं विभिन्न विभाग जैसे क़ृषि विभाग से भूपेंद्र मासूरकर ( क़ृषि विस्तार अधिकारी -गोरेघाट, महकेपार ), विशेष बागड़े ( क़ृषि विस्तार अधिकारी-शुकली ), सुभम सतदेवे ( क़ृषि विस्तार अधिकारी – बम्हनी ) उपस्थित रहे जिनके द्वारा धान की DSR(धान की सीधी बुआई, बोवार )तकनीक, हरी खाद (ढेँचा एवं सन ) पर चर्चा की गई, भूमि स्वास्थ्य कार्ड के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई,साथ ही किसानो की लागत कैसे कम करें और आमदनी कैसे बड़ाये इस विषय पर भी चर्चा की गई इसके साथ ही जमीन को कैसे टिकाऊ बनाये और सवस्थ रखे ऐसे तमाम विषयो पर चर्चा की गई इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग से रेणुका डहेरिया ( उद्यानिकी विस्तार अधिकारी – कटंगी ) द्वारा फल छेत्र विस्तार एवं सब्जी छेत्र विस्तार योजना के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई इस दौरान ग्राम के कृषक गण भी उपस्थिति रहे।
