कृषि विस्तार अधिकारी की सलाह से कृषक कर रहे सीधी बोवाई मिलेगा ज्यादा लाभ
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
क़ृषि विभाग कटंगी के क़ृषि विस्तार अधिकारी भूपेन्द्र मासूरकर की सलाह से प्रेरित होकर कृषक देबिलाल पिता भरतलाल कोठेकर एवं अशोक पिता परसराम कोठेकर ग्राम कन्हड़गाव ब्लॉक कटंगी के खेत मे धान की सीधी बुआई (DSR) करवाया गया जिससे कृषकों को होने वाले अनावश्यक खर्चो से बचाव के साथ उत्पादन मे वृद्धि, भूमि की उपजाऊ शक्ति मे वृद्धि होती है और जमीन की WATER HOLDING CAPACITY मे भी वृद्धि होती ऐसे तमाम तरह के फायदे DSR तकनिकी से होते है सीधी बोवाई से प्रेरित होकर ग्राम कान्हड़गांव सहित कुड़वा, गोरेघाट, भोड़की सहित अनेकों गांव में सीधी बोवाई पद्धति का फायदा ले रहे है। इस बोवाई से किसानों को कम लागत में अधिक उपज मिलेगी।
