16 Mar 2025, Sun

लंबे समय से फरार डबलमनी के आरोपी को थाना किरनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालाघाट। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने प्रकरणों मे लंबे समय से फरार चल रहे

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम मे थाना किरनापुर पुलिस द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे एवं लांजी के मार्गदर्शन मे डबल मनी के प्रकरण मे फरार चल 5000 रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि वर्ष 2022 में डबल मनी के संबंध में पुलिस थाना किरनापुर में 17 मई 2022 को आरोपी अजय तिड़के एवं अन्य के विरूध्द अप.क्र. 151/2022 धारा-21 (1) 21,2 ए 21 (3) अनियमित जमा योजना अधिनियम 2019 पंजीबध्द किया गया था तथा आरोपी अजय तिड़के एवं अन्य आरोपियों से भारी मात्रा में नगदी बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त प्रकरण में आरोपी अजय पांचे पिता जवाहर पांचे निवासी मुंडेसरा की संलिप्तता पायी गई थी। जो थाना किरनापुर के अप.क्र. 151/2022 के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहा था। लेकिन पुलिस ने आरोपी अजय पांचे पिता जवाहर पांचे उम्र-42 साल निवासी ग्राम मुंडेसरा थाना किरनापुर को दिनांक 26-08-2024 को गिरफ्तार कर लिया है। जहाँ आरोपी से एक स्वीफ्ट डिजायर कारए मोबाईल एवं नगदी बरामद की गई है। उक्त आरोपी अजय पांचे थाना किरनापुर के अन्य एक प्रकरण

अप.क्र. 42/2023 में भी संलिप्तता होने से आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया है।

उक्त दोंनो प्रकरणों में गिरफ्तार शुदा उक्त आरोपी को पुलिस पूछताछ उपरांत 27-08-

2024 को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *