HomeMost Popularतिरोड़ी में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम और देशभक्ति के...

तिरोड़ी में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया

तिरोड़ी में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया

तिरोड़ी

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों में सुबह तिरंगा झंडा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ शहीदों को नमन किया गया।

कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरी भी निकाली गई। वही रैली ने पूरे तिरोड़ी नगर का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची

पूरे तिरोड़ी नगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।वहीं हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी तिरोड़ी पंचायत द्वारा किए गए नए बदलाव के साथ इस वर्ष गांधी चौक में तिरोड़ी मॉयल मैनेजर मनीष डोके जी के हाथों से ध्वजारोहण कराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान पर श्रीमान मनीष डोके जी एवं उपस्थित सभी गणमान नागरिकों ने हमारे देश के लहराते तिरंगे को सलामी दी इसके बाद तिरोड़ी मॉयल मैनेजर मनीष डोके जी के द्वारा तिरोड़ी पंचायत को दी गई सौगात के बारे में विस्तार से बताया गया और यहां विश्वास भी दिलाया कि आने वाले समय में हम तिरोड़ी की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे जो हमसे बनेगा हम तिरोड़ी के लिए जरूर करेंगे इसी प्रकार तिरोड़ी तहसील मे पदस्थ श्रीमती गीता रहाँगडाले, तिरोड़ी सरपंच श्रीमती फौजिया खान एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का गणमान नागरिकों ने अपने उद्बोधन में तिरोड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के समापन के बाद सभी स्कूलों के बच्चों को प्रसाद के रूप में बूंदी के पैकेट का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular