धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
पठार क्षेत्र के ग्राम गोरेघाट सहित आसपास के सभी ग्रामों में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें दिनांक 49.2026 दिन शुक्रवार को शाम कृष्ण जी की मूर्ति स्थापित की गई उसके पश्चात पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण की गई। रात्रि में जगह जगह भजन कीर्तन का प्रोग्राम किया गया।

हनुमान मंदिर में गोरेघाट में कृष्णजी हुए स्थापित
प्रति वर्ष अनुसार हनुमान मंदिर गोरेघाट के हनुमान युवा मंडल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कृष्ण जी की स्थापना की गई जिसमें समस्त युवा मंडल के सदस्यों ने पूरे उत्साह से इसमें भाग लिया और पूजा अर्चना की गई।
आज होगा विसर्जन
कल कृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया और आज शाम 4:00 बजे सामूहिक रूप से कृष्ण जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा जिसमें ढोल नगाड़े और डीजे की ताल पर कृष्ण जी का विसर्जन किया जाएगा।

