HomeMost Popularमुख्यमंत्री चौहान के सागर आगमन पर कार्यक्रम स्थल का संभागायुक्त...

मुख्यमंत्री चौहान के सागर आगमन पर कार्यक्रम स्थल का संभागायुक्त पुलिस महानिरीक्षक ने कलेक्टर, एसपी के साथ किया निरीक्षण

सागर 2 फरवरी 2023
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की संभावित सागर आगमन को लेकर संभागायुक्त  मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक  अनुराग ने कलेक्टर  दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक  तरुण नायक के साथ कजली वन मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त  मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक  अनुराग ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की सागर आगमन के दृष्टिगत कजली वन मैदान कार्यक्रम स्थल एवं एमआरसी हेलीपैड पीटीसी ग्राउंड खेल परिसर के बाजू वाला मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त  शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की भव्यतम कार्यक्रम के लिए स्थल निरीक्षण किया गया है शीघ्र ही स्थल निरीक्षण कर तैयारियां प्रारंभ की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समस्त बिंदुओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में सागर प्रवास पर रहेंगे जिसके मद्देनजर आज अधिकारियों द्वारा तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया ।
कलेक्टर  दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास यात्रा एवं संत रविदास जयंती मनाने के लिए संभावित 8 फरवरी को सागर आगमन हो रहा है। जिसकी तैयारियां आरंभ की जा रही है। इसी परिपेक्ष में आज जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल  एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आने वाले वाहनों की सुरक्षित पार्किंग एवं आने जाने वाले रास्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल की अलग-अलग तैयार की जाएगी। जिसमें बड़े वाहन अलग एवं छोटी वाहन अलग पार्क किए जाएंगे।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विक्रम सिंह कुशवाहा, तहसीलदार  रोहित वर्मा समस्त थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular