सागर 2 फरवरी 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विदिशा जिले में तीन फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों किसानों के खाते में सिंगल के लिए के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे।इस कार्यक्रम में सागर जिले के चार हजार से ज्यादा किसान शामिल होंगे।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनचेतना अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया जाएगा एवं किसानों को किसान सम्मान निधि, जनसेवा कल्याण के रूप में राशि अंतरित की जाएगी। इस कार्यक्रम में सागर जिले से 4000 से ज्यादा किसान शामिल होंगे। जिसमें राहतगढ़, बीना, खुरई, मालथौन, जैसीनगर, सागर विकासखंड क्षेत्र के किसान शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान जिले के 5 किसानों को मंच के माध्यम से राशि का चेक प्रदान करेंगे। मुख्य कार्यक्रम विदिशा में होगा जिसमें भोपाल, सागर एवं उज्जैन संभाग के किसान शामिल होंगे ।
कार्यक्रम का जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे है।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विदिशा में तीन फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण के साथ-साथ प्रदेश में शुरू होने वाली नवीन लाड़ली बहना योजना के संबंध में भी जानकारी आयोजन स्थल पर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के द्वारा किसानो के खातो में राशि अंतरित करेंगे सागर से चार हजार से ज्यादा किसान पहुंचेंगे विदिशा
RELATED ARTICLES