*रेत चोरो से ग्रामीण परेशान*
*चोरो ने बनाया सिंडीकेट*
*खनिज विभाग/पुलिस विभाग के लिए चुनौती बना शातिर माफियाओं को पकड़ना*
*बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील अंतर्गत ग्राम बिठली/ रामपायली से रात भर अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जो पुलिस विभाग/खनिज विभाग के लिए चुनौती बन चुका है। बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण किया गया जिसका फायदा ग्रामीण जनता को मिलना चाहिए वहीं उस पुल से रात भर ट्रैक्टरों से धमाचौकड़ी मचा कर रेत की चोरी किया जा रहा है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से रात भर ग्रामीण जन नींद नहीं होने और रात भर टेक्ट्रर की बेजा रफ्तार से चलने की आवाज से ग्रामीणों में गुस्से का माहौल बना हुआ है । पुलिस विभाग द्वारा रात भर गस्ती करने के बावजूद अवैध खनन और परिवहन पर रोक पाना चुनौती बन चुका है। इस अवैध खनन और परिवहन को जल्द रोका नहीं गया तो जल्द ही प्रशासन को उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञात हो कि बहुत लंबें समय से रेत खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है और रेत घाटो का ठेका नहीं हुआ जिसका फायदा इन रेत चोरो द्वारा अधिक दाम पर रेत बेचकर आवास के हितग्राहियों को लूट कर लिया जा रहा है।

