HomeMost Popularराष्ट्र प्रथम की भावना ही हमारी राजनीति का मूल आधार : अजय...

राष्ट्र प्रथम की भावना ही हमारी राजनीति का मूल आधार : अजय सुखदेव

राष्ट्र प्रथम की भावना ही हमारी राजनीति का मूल आधार : अजय सुखदे

लांजी अल्प प्रवास पर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अजय सुखदेव

लांजी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं शहडोल जिला प्रभारी अजय सुखदेव अल्प प्रवास पर लांजी पहुंचे। इस दौरान लांजी बस स्टैंड पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

बस स्टैंड पर भाजपा बिसौनी मंडल के देवेश ऐडे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लांजी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अजय सुखदेव का गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

चर्चा के दौरान अजय सुखदेव ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना ही हमारी राजनीति का मूल आधार है। इसी सोच के साथ हम देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कार्य करता है।

लांजी प्रवास के दौरान किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए अजय सुखदेव ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular