HomeMost Popularक्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, विभिन्न आयोजनों में...

क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए विधायक गौरव पारधी*

*क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए विधायक गौरव पारधी*

oplus_0

कटंगी। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। नगर एवं ग्रामों में जगह-जगह भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विराजित की गई हैं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने ग्राम उमरी, तिरोड़ी एवं डोंगरिया (खैरलांजी) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर सहभागिता की।

विधायक श्री पारधी ने ग्राम उमरी में आयोजित भजन संध्या में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ भक्तिमय वातावरण में सहभागिता की। इसके बाद तिरोड़ी के गुजरी चौक एवं महादेव चौक में स्थापित भगवान कार्तिक गणेश जी के दर्शन-पूजन किए तथा गणेश उत्सव में शामिल हुए। वहीं डोंगरिया (खैरलांजी) में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महादेव चौक, वार्ड क्रमांक 10, तिरोड़ी में ठेका श्रमिक परिवारों द्वारा आयोजित भगवान कार्तिक गणेश उत्सव में विधायक श्री पारधी ने भगवान कार्तिक गणेश जी के दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित माताओं-बहनों से आत्मीय मुलाकात की।

कार्यक्रम में तिरोड़ी मंडल प्रभारी श्री वरुण देशमुख, भाजपा तिरोड़ी मंडल अध्यक्ष श्री अविनाश देशमुख, श्री मिहिर तिरोड़ी सहित उत्सव समिति के सदस्य श्री मुखरी रौतेल, श्री रविन्द्र मनसुख कठौते, पंच श्रीमती शेंडे, श्री निलेश शेंडे एवं श्री गणेश भरोसे उपस्थित रहे। समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विधायक श्री पारधी एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

*शिव महापुराण कथा में भी हुए शामिल विधायक*

विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ग्राम नंदलेसरा में आयोजित भक्तिमय शिव महापुराण कथा में भी शामिल हुए। उन्होंने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया तथा कथावाचक गुरुदेव का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भगवान महादेव से समस्त ग्रामवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular