HomeMost Popularतिरोड़ी के युवाओं ने उठाया मोक्ष धाम साफ सफाई का बिड़ा

तिरोड़ी के युवाओं ने उठाया मोक्ष धाम साफ सफाई का बिड़ा

oplus_0

सफाई का बीड़ा

तिरोड़ी। नगर तिरोड़ी के युवा नागरिकों ने सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए लंबे समय से बदहाल पड़े मोक्ष धाम की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है।

इसी क्रम में रविवार सुबह युवाओं की टोली मोक्ष धाम पहुंची और परिसर में फैली गंदगी एवं कचरे की साफ-सफाई की।

वहीं समाजसेवक प्रत्युष दुबे जी ने अपने साथियों के साथ करीब चार घंटे तक जेसीबी चलवा कर मोक्ष धाम परिसर की साफ-सफाई करवाई।

युवाओं ने निर्णय लिया है कि अब तिरोड़ी नगर के तीनों मोक्ष धामों में हर रविवार नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य मोक्ष धाम को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मोक्ष धाम हिंदू समाज में एक पवित्र स्थल माना जाता है, जहां लोग अपने दिवंगत परिजनों का अंतिम संस्कार करने पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर साफ-सफाई के साथ-साथ पानी निकासी, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है।

जहां एक तरफ तिरोड़ी ग्राम पंचायत और संबंधित जिम्मेदार संस्थाओं को मोक्ष धाम की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की ओर ध्यान देना चाहिए, वहीं नगर के युवाओं ने स्वयं आगे आकर इस जिम्मेदारी को निभाने की पहल की है।

इस स्वच्छता अभियान में समाजसेवक प्रत्युष दुबे, सुनील जनबन्दु, बाघमारे जी, श्याम नाग सहित नगर के कई युवा शामिल रहे।

युवाओं की इस पहल से नगरवासियों में सकारात्मक संदेश गया है। अब उम्मीद है कि इस अभियान के साथ-साथ प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार संस्थाएं भी मोक्ष धाम में साफ-सफाई, पानी निकासी, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की ओर ध्यान देंगी।

समाजसेवक प्रत्युष दुबे जी का कहना है कि मोक्ष धाम केवल अंतिम संस्कार का स्थान नहीं, बल्कि समाज के लिए एक पवित्र स्थल है। इसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तिरोड़ी से आशीष मंडलेकर की खबर।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular