तिरोड़ी में महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज
तिरोड़ी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तिरोड़ी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान, महामंत्री श्रीमती पूजा त्रिवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम रावल, महामंत्री श्रीमती प्रेमलता पटवार एवं समस्त महिला मंडल कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में तिरोड़ी नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठाया। महिलाओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया और कार्यक्रम के समापन के बाद हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने घर रवाना हुईं।
कार्यक्रम में अरुणा देशमुख, हेमलता सिन्हा, मीरा उईके एवं मनीषा देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
तिरोड़ी में हर्ष उल्लास के साथ महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली तीज
RELATED ARTICLES


तिरोड़ी में महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज