*तिरोड़ी में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर*
तिरोड़ी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन तिरोड़ी में किया गया। कांवड़ यात्रा प्राचीन शक्तिमाई मंदिर तिरोड़ी से श्री पीपलेश्वर महाकाल शिव मंदिर तिरोड़ी तक
निकाली गई।
शनिवार सुबह आठ बजे श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा में आकर्षक ढंग से सजी कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों की ओर से सुंदर कांवड़ बनाकर लाने वाले श्रद्धालुओं को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा भी की गई।
कांवड़ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की। नगर में निकली इस भव्य यात्रा ने शिवभक्ति का माहौल बना दिया। तिरोड़ी से आशीष मंडलेकर की खबर 

