पाटन की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, एमबीबीएस में चयन से क्षेत्र में खुशी
तिरोड़ी। कुरई तहसील के ग्राम पाटन की दो बेटियों ने नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ग्राम पाटन निवासी महक साईलवार, पिता मोहन साईलवार एवं माता राधिका साईलवार ने नीट परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया स्तर पर सफलता हासिल की है। महक को गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई है।
वहीं ग्राम पाटन की ही ज्योतेष्वरी सेलोकर, पिता संतोष सेलोकर एवं माता सत्यभामा सेलोकर ने भी नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है। ज्योतेष्वरी को शासकीय मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा में एमबीबीएस हेतु प्रवेश प्राप्त हुआ है।
दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से उनके परिवारजनों के साथ-साथ ग्राम पाटन और आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
- तिरोड़ी से आशीष मंडलेकर की
खबर।

