HomeMost Popularबरगी पुलिस का बड़ा एक्शन: नर्मदा किनारे अवैध शराब के ठिकाने पर...

बरगी पुलिस का बड़ा एक्शन: नर्मदा किनारे अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश

रिपोर्टर निर्मल विश्वकर्मा बरगी

बरगी पुलिस का बड़ा एक्शन: नर्मदा किनारे अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश, 17 क्विंटल लाहन किया नष्ट

180 डिब्बों और 8 ड्रमों में छिपाकर रखा था कच्चा लाहन, आरोपी मौके से फरार

जबलपुर बरगी – अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगी पुलिस ने नर्मदा नदी किनारे जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 क्विंटल कच्चा लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई थाना प्रभारी निलेश दोहरे के नेतृत्व में खिरहनी घाट क्षेत्र में की गई।

एसपी के निर्देश पर जंगल में पहुंची पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने पुलिस टीम के साथ खिरहनी घाट के जंगल क्षेत्र में दबिश दी।

180 डिब्बे और 8 ड्रमों में मिला 17 क्विंटल लाहन

तलाशी के दौरान नर्मदा नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए करीब 15 लीटर क्षमता वाले 180 डिब्बे और 8 ड्रम पुलिस को मिले। इनमें बड़ी मात्रा में कच्चा लाहन भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार कुल करीब 17 क्विंटल लाहन बरामद किया गया। स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में नियमानुसार पूरे लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

आरोपी का नहीं मिला सुराग, तलाश जारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जंगल में इतनी बड़ी मात्रा में लाहन किसने छिपाकर रखा था और इसका इस्तेमाल कहां अवैध शराब बनाने में किया जाना था। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों की पहचान और तलाश के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश दोहरे के साथ उनि अनिल कुमार, उनि आलोक सिंह, प्रआर. विजय पटेल, प्रआर. उदय प्रताप सिंह, प्रआर. प्रभुदयाल डेहरिया, प्रआर. कमलेश कुमार यादव, प्रआर. पन्नालाल, वरिष्ठ आरक्षक मिथिलेश जायसवाल, आरक्षक मुकेश गुप्ता एवं महिला आरक्षक शैलबाला डेहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा थाना भेड़ाघाट से सउनि तेजराम, प्रआर. रामप्रकाश, आरक्षक बालमुकुंद, आरक्षक सौरभ एवं चालक महेश तथा थाना चरगवां से सउनि राम सिंह जाटस, महिला प्रआर. मालती झारिया, प्रआर. दिनेश भलावी, महिला आरक्षक शिवानी तोमर एवं आरक्षक महेश भी कार्रवाई में शामिल रहे।

जंगलों में अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की नजर

थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने बताया कि खिरहनी घाट एवं आसपास के जंगल क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण से जुड़े संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर दबिश और चेकिंग की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular