डहरवाल कलार समाज संगठन ने पीड़ित बाघमारे परिवार से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
पांडरवानी। हिंसक पशु बाघ के हमले में जान गंवाने वाले पांडरवानी निवासी बाघमारे जी के परिवार से डहरवाल कलार समाज संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। संगठन ने परिवार को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की सभी आवश्यक कार्यवाहियों में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।
संगठन की ओर से कहा गया कि परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियों को शीघ्र पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान संगठन ने विधायक गौरव पारधी जी द्वारा सामाजिक संगठन की पहल की प्रशंसा किए जाने का उल्लेख करते हुए उनसे आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को मिलने वाली सभी शासकीय सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।
डहरवाल कलार समाज संगठन बालाघाट के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजय बाविसताले ने कहा कि संकट की इस घड़ी में संगठन पीड़ित परिवार के साथ है और परिवार को न्याय एवं शासन की सहायता दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास जारी रखेगा।
— विजय बाविसताले
प्रांतीय कोषाध्यक्ष
डहरवाल कलार समाज संगठन, बालाघाट (मध्य
प्रदेश)

