HomeMost Popularएसडीम ने किया मिडिल स्कूल एवं गौशाला का निरीक्षण* 

एसडीम ने किया मिडिल स्कूल एवं गौशाला का निरीक्षण* 

*एसडीम ने किया मिडिल स्कूल एवं गौशाला का निरीक्षण*

 *कक्षा आठवीं में बच्चों को विज्ञान पढ़ाया*

 

कटंगी एसडीम विजय सिंह यादव के द्वारा मंगलवार दोपहर 2:00 बजे शासकीय मध्यमिक शाला कदेशरा का औचक निरीक्षण किया गया. एसडीम के निरीक्षण के समय माध्यमिक शाला में बच्चों का मध्यान भोजन समाप्त हुआ था उसी समय एसडीम पहुंचे एसडीम में सर्वप्रथम स्कूल में बने हुऎ मध्यान भोजन की जानकारी ली जिसमें आज बच्चों को चावल पुलाव व खीर भोजन में दी गई थी एसडीम ने सैंपल में रखे हुऎ चावल पुलाव खीर की जानकारी ली स्कूल प्रबंधन के द्वारा सैंपल रखा गया था जिसे एसडीम ने मंगाया एवं सैंपल में रखे हुऎ भोजन को अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव एवं जनपद सीईओ गायत्री कुमार सारथी ने खाकर देखा मध्यान भोजन की गुणवत्ता बेहतर पाई गई

 

*कक्षा आठ के बच्चों से पूछा सूक्ष्म जीवों के जगत के वारे में*

 

स्कूल निरीक्षण में एसडीम ने वीभिन्न कक्षाओं में बच्चों के बैठने की व्यवस्था एवं बच्चों के पीने योग्य जल की व्यवस्था को सर्वप्रथम देखा तत्पश्चात एसडीम विजय यादव कक्षा आठवीं में पहुंचे जहां विज्ञान का पीरियड चल रहा था जिसके चार अध्याय पूर्व में ही पूर्ण हो चूके थे एसडीम ने पूर्ण हुऎ अध्ययों में से ही सूक्ष्म जीव जगत के बारे में बच्चों से पूछा एवं ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाते हुऎ सूक्ष्म जीव जगत उनका महत्व उनसे होने वाले वीभिन्न रोगों के बारे में बच्चों से सवाल जवाब किए यद्यपि बच्चे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तब एसडीम ने संबंधित शिक्षक एवं हेड मास्टर को बच्चों को सरलतम तरीके से विषयों का ज्ञान कराने एवं बच्चों के अंदर प्रश्न पूछने की क्षमता के विकास आदि पहलूओं पर ध्यान देते हुऎ अध्यापन कराने पर जोर दिया. एसडीम ने शिक्षकों को निर्देश दिये की ब्लैक बोर्ड का या स्मार्ट क्लास का ज्यादा प्रयोग करें व बच्चों में लीडरशिप डिवेलप करें..

 

*गौशाला निरीक्षण में मिली एसडीम को अनियमितताएं*

 

मध्यमिक शाला निरीक्षण के पश्चात एसडीम एवं जनपद सीईओ के द्वारा गौशाला कटेदरा का निरीक्षण किया गया जहां 120 गायों के दर्ज होने की बात कही गई परन्तु मौके पर संचालक समूह कोई भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा सका गायों को दिये जाने वाले चारे में भी मात्र धान का पैरा उपलब्ध पाया गया अन्य कोई पोषक चारा इसके अतिरिक्त वहां नहीं मिला जबकी प्रति गाय ₹40 प्रति दिन के मान से गौशाला को प्रदाय किए जा रहे हैं जो एक माह में लगभग डेढ़ लाख की राशि गौशाला को उपलब्ध कराई जा रही है एवं रिकॉर्ड के अनुसार जून माह तक की राशि गौशाला को उपलब्ध करा दी गई है निरीक्षण में गौशाला में उपलब्ध लगभग 20 गायों पर टैग नहीं मिली एसडीम ने मौके पर अपस्थित पशु चिकित्सक दिग्विजय सिंह को निर्देश दिये की शेष गायों की टैगिंग यथाशीघ्र सूनिश्चित करें

वहीं एसडीम ने जनपद सीईओ कटंगी को निर्देश दिये की सात दिवस के भीतर गौशाला संचालन के संपूर्ण रिकॉर्ड ,प्राप्त मासिक राशि ,वित्तीय वर्ष 26- 27 में हुऎ खर्चे आदि की जांच कर उपलब्ध करावे ताकी गायों को दिये जाने वाले आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं के वस्तविक निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके..

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular