HomeMost Popularआंजनबिहरी में गणेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक गौरव सिंह पारधी*

आंजनबिहरी में गणेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक गौरव सिंह पारधी*

*आंजनबिहरी में गणेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक गौरव सिंह पारधी*

तिरोड़ी। इन दिनों क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम है। गांव-गांव में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में गत रात्रि ग्राम आंजनबिहरी के बाजार चौक एवं चांदनी चौक में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रमों में विधायक गौरव सिंह पारधी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस दौरान बाजार चौक में गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित लावणी कार्यक्रम में भी विधायक गौरव सिंह पारधी ने सहभागिता की। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 

*गणेश उत्सव हमारी आस्था और परंपरा का पर्व : विधायक पारधी*

 

विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे गणेश उत्सव कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सराहनीय है।

विधायक ने गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए बाजार चौक एवं चांदनी चौक की आयोजन समितियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में संजय गोपाले, वरुण देशमुख, राहुल लसुन्ते, विक्की लसुन्ते, समीर गोपाले, मुलचंद राऊत, ज्ञानीराम ईनवाते, ईश्वरदयाल खण्डाते, अंकीत मालाधारे एवं अभिषेक राउत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular