HomeMost Popularरेत माफिया के हौसले पस्त करने सड़क पर उतरे कटंगी एसडीएम, अवैध...

रेत माफिया के हौसले पस्त करने सड़क पर उतरे कटंगी एसडीएम, अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त

रेत माफिया के हौसले पस्त करने सड़क पर उतरे कटंगी एसडीएम, अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त

नांदी पेट्रोल पंप के पास बिना नंबर प्लेट और रॉयल्टी के रेत परिवहन करते रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 

कटंगी, जिला बालाघाट | 19 सितंबर 2026

 

रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कटंगी में प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटंगी श्री विजय सिंह यादव ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान नांदी पेट्रोल पंप के पास अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया।

 

मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। वहीं, चालक के पास रेत परिवहन की वैध रॉयल्टी अथवा ई-टीपी भी उपलब्ध नहीं थी। प्रथम दृष्टया वाहन में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जाना पाया गया।

 

एसडीएम श्री यादव ने तत्काल तहसीलदार कटंगी एवं तहसीलदार तिरोड़ी श्रीमती गीता राहांगडाले को मौके पर बुलवाया। अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया और रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना कटंगी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।

 

अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की नजर

 

कार्रवाई के बाद एसडीएम श्री विजय सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि अनुभाग क्षेत्र में अवैध रेत के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर रेत का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular