*21वीं सदी बेटियों के नाम पर है*
* *सेवा से संकल्प अभियान के तहत चित्रकला भाषण प्रतियोगिता में सीनियर कन्या शाला विद्यालय पहुंचे एसडीम**

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा से संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 19 सितंबर से 21 सितंबर तक सभी विद्यालयों में भाषण एवं चित्रकला व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जिसके क्रम में सोमवार को एसडीएम विजय सिंह यादव के द्वारा सीनियर कन्या शाला मुंडीबाड़ा विद्यालय कटंगी पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने मां सरस्वती का पूजन किया एवं उसके पश्चात कक्षा नवी से लेकर 12वीं तक की छात्राओं से एसडीएम रूबरू हुए उन्होंने मंच के माध्यम से बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज बालिकाएं सभी क्षेत्रों में अपना लोहा बनवा चुकी हैं वही कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे से के द्वारा भी बालिकाओं को मंच से प्रोत्साहित करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने एवं राष्ट्र और समाज में अपनी जवाबदेही व सशक्त भागीदारी तय करने के संदर्भ में प्रकाश डाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती धर्मकला देशमुख रहीं, मंच संचालन लाल बहादुर रहांगडाले संस्कृत आचार्य ने किया वहीं भारत विकास परिषद से भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं रिटायर्ड शिक्षक तिलक चंद बिनाके मंडल मंत्री सतीश सिंह कार्यक्रम में मंचासीन उपस्थित रहे.
*बेहतर शिक्षा ही सभ्य समाज की नींव है,*
एसडीएम विजय यादव अपने बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा की महिलाएं जितना शिक्षित होंगी समाज उतना ही परिष्कृत होगा क्योंकि प्रत्येक बालक बालिका के जीवन में शिक्षा का प्रांकुर माता से अर्थात महिलाओं से ही प्रारंभ होता है आज कोई भी क्षेत्र हो चाहे वह राजनीति हो खेल जगत हो पत्रकारिता हो प्रशासनिक पद हूहों कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी योग्यता और क्षमता का परिचय देते हुए इन पदों का सृजन ना किया हो आज हमारे पास ऐसे उदाहरण है कि जहां पार्षद पद से लेकर राष्ट्रपति पद तक को महिलाएं सुशोभित कर चुकी हैं अतः उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य का पहले ध्यान रखें और उसके बाद एक स्वस्थ मस्तिष्क से पढ़ाई करते हुए परिवार और समाज का नाम रोशन करें तत्पश्चात एसडीएम ने चित्रकला गैलरी का निरीक्षण किया जहां वह उन बालिकाओं से रूबरू हुए जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था लगभग एक दर्जन बालिकाओं से चर्चा करते हुए एसडीएम ने बालिकाओं के द्वारा बनाई हुई चित्रकला जैसे पर्यावरण ,विज्ञान प्रौद्योगिकी ,महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण प्रदूषण ,सहित कई मुद्दों पर नहीं केवल बालिकाओं द्वारा बनाई हुई चित्रकला को दिखा बल्कि उन्हें सराहा एवं चित्रों से संबंधित बालिकाओं से प्रश्न भी किया एवं उनका ज्ञानवर्धन किया. तत्पश्चात एसडीएम ने समस्त स्कूल प्रबंधन को बधाई दी कि उन्होंने इतनी बढ़िया तरीके से कार्यक्रम का आयोजन करवाया जिससे छात्राओं का इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से एक बेहतर दृष्टिकोण विकसित होने में मदद मिलेगी.. कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य आरसी पटले एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र सिंह कुशराम एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित था
*शुक्रवार को बाजार लगने से उन्होंने निकालने में बाधा होती है बालिकाओं ने एसडीएम के समक्ष रखा पक्ष*
कार्यक्रम की समाप्ति पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बालिकाओं ने एसडीएम विजय यादव के समक्ष शिकायत राखी की शुक्रवार को विद्यालय के रास्ते में लगने वाले मच्छी बाजार एवं दूसरे फल सब्जी बाजार से उन्हें निकलने में काफी समस्या होती है एसडीएम ने तत्काल थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम कटंगी को निर्देश दिए कि शुक्रवार को वह दो से तीन आरक्षकों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें ताकि शुक्रवार को बालिकाएं निर्वाध रूप से स्कूल छुट्टी के बाद निकल सके

